1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कालपी में ‘खनन माफिया’ का खुला आतंक : युवती से छेड़खानी करते हुए घर गिराने की दी धमकी

कालपी में ‘खनन माफिया’ का खुला आतंक : युवती से छेड़खानी करते हुए घर गिराने की दी धमकी

कालपी में एक युवती ने अवैध मिट्टी खनन का विरोध किया तो दबंगों ने उसे और उसके परिवार को खत्म करने तक की धमकी दे डाली। हरीगंज किला रोड निवासी शांति श्रीवास ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में खनन माफिया शिवम यादव उर्फ दाऊ और उसके गैंग पर संगीन आरोप लगाए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

उरई (जालौन ) । कालपी में एक युवती ने अवैध मिट्टी खनन का विरोध किया तो दबंगों ने उसे और उसके परिवार को खत्म करने तक की धमकी दे डाली। हरीगंज किला रोड निवासी शांति श्रीवास ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में खनन माफिया शिवम यादव उर्फ दाऊ और उसके गैंग पर संगीन आरोप लगाए हैं।

पढ़ें :- दूसरी शादी के बंधन में बंधीं धर्मेंद्र यादव की पहली पत्नि मोनिका यादव, भाजपा नेता गौरव चौधरी संग हिमाचल में लिए सात फेरे

पीड़िता का कहना है कि उसके घर के पास बने बरसाती नाले को जेसीबी से बंद किया जा रहा है, जिससे मकान गिरने का खतरा मंडरा रहा है। विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक गालियां दीं। अश्लील हरकतें कीं और खुलेआम कहा कि नाला भी बंद होगा और तेरा मकान भी गिरेगा। इतना ही नहीं, उसे अगवा करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान 112 पर कॉल करने के बावजूद पुलिस मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति कर लौट गई। आरोप है कि बाद में आरोपी फिर घर में घुस आया और दोबारा हमला करने की कोशिश की।

सूत्रों के मुताबिक, शिवम यादव के खिलाफ पहले से ही लूट, मारपीट और धमकी जैसी कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, फिर भी उसका रसूख कायम है। इलाके में अवैध पान-गुटखा अड्डे के जरिए असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगाकर महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। पीड़िता ने साफ चेतावनी दी है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पढ़ें :- BJP के समय में हो रहे हर निर्माण चढ़ जाता है भ्रष्टाचार की भेंट...हमीरपुर में पुल गिरने की घटना पर बोले अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...