नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल वीडियो (Viral Video) चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर (Auto-Rickshaw Driver) एक लड़की को उसके कपड़ों को लेकर टोकता है और नसीहत देने लगता है। इससे लड़की भड़क जाती है और ऑटो ड्राइवर (Auto-Rickshaw Driver) को खरी-खरी सुनाते हुए कहती है कि उसके घरवालों ने उसे सिखाया है कि अगर कोई ऐसी मेंटलिटी (Mentality) का मिले तो पहले उसे वहीं खींचकर 4 थप्पड़ लगाओ फिर बात करो। हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है hindi.pardaphash.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
पढ़ें :- जमुई के बाद समस्तीपुर में युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई, चार युवक हिरासत में
यह बात उन लोगों पर बिल्कुल फिट बैठती है, जिन्हें लड़कियां या महिलाओं के ड्रेसिंस सेंस (Dressing Sense) से समस्या हो। जो हमेशा उन्हें यह बताते रहे हैं कि क्या पहनना चाहिए या क्या नहीं पहनना चाहिए? ऑटो ड्राइवर (Auto-Rickshaw Driver) भी वायरल वीडियो (Viral Video) में लड़की के साथ कुछ ऐसा ही करने की कोशिश में होता है। जिसके बदले में लड़की उसे ऐसी लताड़ लगाती है कि उसकी बोलती बंद हो जाती है।
लड़की ने जीन्स टॉप पहना है और यह ऑटो ड्राइवर बोल रहा है कि आपने हॉट कपड़े पहने हुए हैं
दरअसल प्रॉब्लम लड़की के कपड़ों में नहीं बल्कि ड्राइवर की घटिया सोच में है
कपड़े किसी लड़की के चरित्र को परिभाषित नहीं कर सकते
पढ़ें :- बंदर ने मारा ऐसा धक्का कि, पलभर में गयी बुजुर्ग महिला की जान, CCTV में कैद हुई घटना
उसकी सुरक्षा इस बात पर निर्भर नहीं होनी चाहिए कि वह क्या पहनती… pic.twitter.com/rfwyZr9Sqr
— Sanju (@SanjuKu79832010) September 25, 2026
लड़की जब ऑटो में होती है, इस दौरान ड्राइवर उसे उसके कपड़ों को लेकर ज्ञान देना चालू कर देता है। इस पर वह बुरी तरह भड़क जाती है और उसे उसके मुंह पर ही सुना देती है। वीडियो के एक हिस्से में लड़की ऑटो ड्राइवर (Auto-Rickshaw Driver) को यह भी कहती है कि ‘उसके घरवालों ने उसे सिखाया है कि कोई कपड़ों पर कमेंट करे तो उसे वहीं खींचकर 4 थप्पड़ लगा दो।’ इस पर ऑटो वाला बेशर्मों की तरह खिखिया रहा होता है।
कपड़ों में दिक्कत थी क्या?
पढ़ें :- VIDEO VIRAL : जब यूपी के मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पैर छूकर लिया आशीर्वाद... ,मामा-भांजे के रिश्ते का किया खुलासा
नहीं, लड़की ने जीन्स-टॉप पहना हुआ था। लेकिन ऑटो ड्राइवर के मुताबिक, उसने ‘हॉट कपड़े’ (Revealing Clothes) पहने होते हैं। यहां दिक्कत लड़की के पहनावे में नहीं होती। जैसा कि वह वीडियो में भी दिखाती है और दिक्कत ये है कि पहनावे में कभी कोई समस्या नहीं होती, समस्या सोच और देखने के नजरिए में होती है। इस तरह की ‘मोरल पुलिसिंग’ (Moral Policing) और बेमतलब की फब्तियों को देखकर सभ्य इंटरनेट यूजर्स का पारा हाई हो जाता है।
कपड़े किसी का चरित्र बताते हैं क्या?
संजू ने X पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि दरअसल प्रॉब्लम लड़की के कपड़ों में नहीं बल्कि ड्राइवर की घटिया सोच में है। कपड़े किसी लड़की के चरित्र को परिभाषित नहीं कर सकते। उसकी सुरक्षा इस बात पर निर्भर नहीं होनी चाहिए कि वह क्या पहनती है, कहां बैठती है या कितनी सावधानी से चलती है। समस्या यह नहीं है कि वह क्या पहन रही है, समस्या उस मानसिकता की है जो उसे असुरक्षित महसूस कराती है। संजू आगे लिखती है कि लड़कियों को यह मत सिखाइए कि क्या पहनकर निकलना है? लड़कों और समाज को यह सिखाइए कि दूसरों की सीमाओं और सम्मान का ख्याल कैसे रखना है?
यूजर ने कहा कि इस ऑटो वाले को पहले पीटो, फिर बात होगी
ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स इस बात पर एकमत है कि ऑटो ड्राइवर (Auto-Rickshaw Driver) की सोच घटिया है और ऐसे लोगों की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि सुरक्षा और सम्मान पहनावे की मोहताज नहीं होते, समाज को कपड़ों पर नहीं बल्कि अपनी गंदी और घटिया सोच पर पर्दा डालना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा कि इस ऑटो वाले को पहले पीटो, फिर बात होगी।