Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIDEO: जब Nora Fatehi ने गर्मी सॉन्ग पर लावणी डांस, हर्ष ने दिया ऐसा रिएक्शन भारती को आया गुस्सा

VIDEO: जब Nora Fatehi ने गर्मी सॉन्ग पर लावणी डांस, हर्ष ने दिया ऐसा रिएक्शन भारती को आया गुस्सा

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड में अपने धमाकेदार डांस मूव्स से सभी को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही आए दिनों अपने अनोखे अंदाज से लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आए दिनों उनके धमाकेदार डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बच्चों से साथ ही बड़े भी उनके लेटेस्ट प्रैक्टिस डांस वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

पढ़ें :- गोविंदा और भांजे कृष्णा के बीच रिश्ते इस वजह से हुए थे खराब; अभिनेता ने खुद किया बड़ा खुलासा

वहीं हाल ही में कलर्स ने नोरा का एक वीडियो शेयर किया है। नोरा इस वीडियो में लावणी डांस करती नजर आ रही हैं। दरअसल नोरा ने डांस दीवाना के स्टेज पर अपने गजब के डांस मूव्स का जलवा बिखेरा है। इस बात में कोई शक नहीं कि नोरा के आते ही फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ जाती हैं।


वहीं एक्ट्रेस की इस डांस परफॉर्मेंस को देखकर फैंस की नजरें उनपर से हट नहीं रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा अपने मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग हाय गर्मी पर लावणी डांस करती नजर आ रही हैं। उनके इस अंदाज की लोग तारीफ करते थक नही रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर नोरा की ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement