World Skydiving Day: आज 13 जुलाई को वर्ल्ड स्काईडाइविंग डे के मौके पर पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार को टेंडम स्काईडाइविंग की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत हरियाणा की नारनौल हवाई पट्टी पर स्वयं स्काईडाइविंग का हिस्सा बने।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
उन्होंने नारनौल हलाई पट्टी पर शनिवार को सुबह स्काईडाइविंग के प्रथम एयरकाफ्ट वीटी एसबीएस को हरी झंडी दिखाई और उससके बाद आसमान से खुद टेंडम स्काईडाइविंग की।वहीं मीडिया से बातचीत में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज का दिन भारत और दुनिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
आज विश्व स्काई डाइविंग दिवस पर मैंने भी इसके अनोखे रोमांच का लुत्फ़ लिया। नारनौल, हरियाणा में इसकी सुविधा निजी स्तर पर प्रारंभ हुई है।
मुझे प्रसन्नता है कि भारत में पर्यटन का क्षेत्र विश्वस्तरीय सुविधाओं से लब्ध होता जा रहा है। हम ज़मीन से आसमान तक बांहें फैलाकर पर्यटकों को… pic.twitter.com/m4ExqC9cKE
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) July 13, 2024
पढ़ें :- Camel Safari : हल्की ठंड में घूमने का बन रहे प्लान तो कैमल सफारी का आनंद उठाएं , मौसम खुशनुमा रहेगा
यह भारत के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नारनौल में पहली निजी स्काईडाइविंग सुविधा शुरू हुई है। यह दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि आज से विश्व स्काईडाइविंग दिवस शुरू हो रहा है। भारत के पर्यटन मंत्री होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि सभी को इसका अनुभव करने के लिए सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।