Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम में दर्दनाक हादसा, सैलानियों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत

Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम में दर्दनाक हादसा, सैलानियों से भरी नाव पलटी, 15 भारतीयों की मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Vietnam Boat Tragedy: दक्षिणी वियतनाम में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक द्वीप से लौट रही नाव समंदर में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। ​रिपोर्ट की माने तो पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट फू क्वोक द्वीप के निकट होन मे रुट न्गोआई द्वीप के पास पलट गई। इस नाव में 32 भारतीय पर्यटक सवार थे, जबकि चार क्रू मेंबर भी सवार थे। यह नाव वियतनाम के सबसे बड़े द्वीप ‘फू क्वोक’ के पास स्थित ‘होन मे रुट न्गोई’ द्वीप से लगभग 400 मीटर की दूरी पर पलट गई। वहीं, इस घटना के बाद वहां पर रेस्क्यू आपरेशन जारी है।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...

वहीं, इस घटना के बाद राहत और बचाव का कार्य तेज कर दिया गया। बॉर्डर गार्ड, नौसेना, कोस्ट गार्ड और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे हैं और यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो 21 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि मृतकों के शवों को बाहर निकाला जा रहा है। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

पढ़ें :- राहुल, बोले- SC की टिप्पणी से ज्ञानेश कुमार के झूठ का पर्दाफाश, 'फॉर्म 6 में अवैध-एकतरफा बदलाव', उनके पद के दुरुपयोग का है एक और सबूत

रिपोर्ट की माने तो, शनिवार दोपहर करीब एक बजे ओशन पीयर आइलैंड कंपनी की ओर से संचालित स्पीडबोट हॉन मे रट नाम की जगह से पर्यटकों को लेकर एन थॉई पोर्ट की ओर जा रही थी। फु क्वोक हवाई अड्डे से लगभग 25 किलोमीटर दूर होन मे रट एन्ग्वाई नाम की जगह से करीब 400 मीटर दूर नाव पलट गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा, “एक दुखद घटना में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट गई है।” भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। दूतावास ने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए लोग इन कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

किन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है?

+84362817930
+84915523714
+84334520414
+84913089165 (हनोई)

 

पढ़ें :- आकाश आनन्द को मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक, साथ ही उनके राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना
Advertisement