Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. विजय-रश्मिका का वेडिंग कार्ड हुआ लीक! सामने आई शादी से लेकर रिसेप्शन तक की जानकारी

विजय-रश्मिका का वेडिंग कार्ड हुआ लीक! सामने आई शादी से लेकर रिसेप्शन तक की जानकारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Actress Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ ही महीने पहले विजय की टीम ने कंफर्म किया था कि उनकी शादी होने वाली है। हालांकि टीम ने शादी की तारीख नहीं बताई थी। दोनों कलाकारों के फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी शादी कब होगी? इस बीच सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। दावा है कि यह कार्ड विजय और रश्मिका की शादी का है।

पढ़ें :- रश्मिका मंदाना की फिल्म द गर्लफ्रेंड की विजय देवरकोंडा ने की तारीफ

किस तारीख को होगी शादी?

सोशल मीडिया पर वायरल शादी के कार्ड में लिखा है कि कपल 26 फरवरी को एक छोटी वेडिंग सेरेमनी में शादी करेंगे। वेडिंग रिसेप्शन 4 मार्च को हैदराबाद में होगा।

कार्ड में क्या लिखा है?

विजय और रश्मिका के कथित शादी के कार्ड में लिखा है ‘मैं कुछ खास खबर शेयर करने और आपको एक बड़े पल का हिस्सा बनने के लिए लिख रहा हूं। हमारे परिवारों के प्यार और आशीर्वाद से, रश्मिका और मैं 26.02.26 को एक छोटी सी सेरेमनी में शादी करेंगे। हम इस नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं। अपने मिलन का जश्न मना रहे हैं। हमारे लिए उन लोगों के साथ जश्न मनाना बहुत मायने रखेगा जो हमारे सफर का हिस्सा रहे हैं। आपकी मौजूदगी और आशीर्वाद इस मौके को और भी खास बना देंगे। बुधवार, 04 मार्च, 2026 को शाम 7:00 बजे ताज कृष्णा बंजारा हिल्स, हैदराबाद। हम साथ में सेलिब्रेट करेंगे। हार्दिक शुभकामनाएं।’

नहीं हुई पुष्टि

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का कार्ड जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, मीडिया (प्रेस) को भेजा गया था। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

रश्मिका और विजय का वर्कफ्रंट

विजय देवरकोंडा ‘राउडी जनार्दन’ और ‘राणाबली’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। रश्मिका के पास ‘कॉकटेल 2’, ‘मायसा’ और ‘राणाबली’ जैसी फिल्में हैं।

Advertisement