नई दिल्ली। सचिन पायलट (Sachin Pilot) के नजदीकी राजस्थान के युवा नेता विनोद जाखड़ (Vinod Jakhar) को कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया( NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजस्थान की छात्र राजनीति ने आज राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा लिया है। 20 फरवरी 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है क्योंकि पहली बार राजस्थान के किसी छात्र नेता को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पढ़ें :- राजनैतिक राम भक्त न होते तो मंदिर से चढ़ावा चोरी न होता, 'सिर्फ BJP, VHP और RSS की है सारी जवाबदेही' : प्रियंका चतुर्वेदी
NSUI proudly welcomes the appointment of our new National President Shri @VinodJakharIN Ji.
NSUI will further strengthen its commitment to student rights, social justice, and democratic values across the nation.
Together, we move forward stronger. pic.twitter.com/ZqrobHyk3U
— NSUI (@nsui) February 20, 2026
पढ़ें :- हिंदुस्तान की शिक्षा व्यवस्था को मोदी सरकार ने ICU में पहुंचाया : कन्हैया कुमार
यह न केवल विनोद जाखड़ के लिए, बल्कि पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है क्योंकि NSUI के 55 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब कमान राजस्थान के किसी नेता को सौंपी गई है। विनोद जाखड़ वर्तमान में राजस्थान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एनएसयूआई की राजस्थान इकाई के मुखिया विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय की जानकारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी।
कौन हैं NSUI के नए अध्यक्ष विनोद जाखड़?
विनोद जाखड़ छात्र राजनीति से निकलकर आए नेता हैं। उन्होंने अपना पहला चुनाव राजस्थान कॉलेज से लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा और उसमें भी विजय पाई। बाद में उन्हें एनएसयूआई का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और वे इसी पद पर कार्य कर रहे थे। अब कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले राहुल गांधी ने करीब 15 छात्र नेताओं के इंटरव्यू लिए थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। बता दें अभी तक वरुण चौधरी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के की भूमिका में थे।
विनोद जाखड़ की गिनती युवा दलित नेताओं में की जाती है। जाखड़ राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए खुद राहुल गांधी ने पिछले दिनों इंटरव्यू लिए थे। राजस्थान से निर्मल चौधरी भी इंटरव्यू देने वालों में शामिल थे। जाखड़ की नियुक्ति को कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। विनोद जाखड़ को पिछले साल 30 सितंबर को राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। जाखड़ को 17 दिन जेल में रहना पड़ा था। 17 अक्टूबर 2025 को जाखड़ को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जाखड़ ने राजस्थान यूनिवर्सिटी में आरएसएस के कार्यक्रम के विरोध की अगुवाई की थी।
पढ़ें :- राम मंदिर दान चोरी केस पर मोहन भागवत का बयान, बोले- दत्तात्रेय होसबाले की बात से पूरी तरह सहमत
सचिन पायलट समर्थक को NSUI अध्यक्ष बनाने के सियासी मायने
सचिन पायलट के समर्थक विनोद जाखड़ को कांग्रेस के राष्ट्रीय छात्र संगठन का चीफ बनाने को कांग्रेस के अंदरूनी सियासी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पायलट अपने समर्थक नेता को राष्ट्रीय स्तर पर पद दिलाने में कामयाब रहे। इसे उनके समर्थकों के लिए भी मैसेज माना जा रहा है।
दलित युवा नेता को प्रमोट कर बड़े वोट बैंक को मैसेज देने की भी सियासत
राजस्थान में युवा दलित नेता को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी देने के पीछे कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक माने जाने वाले वर्ग को मैसेज से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके प्रदेश की राजनीति के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी मैसेज देने का प्रयास माना जा रहा है।
अब राजस्थान NSUI के नए प्रदेशाध्यक्ष की तलाश
विनोद जाखड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब राजस्थान में NSUI प्रदेशाध्यक्ष के पद पर नए नेता की नियुक्ति होगी। नए प्रदेशाध्यक्ष के चेहरों को लेकर कई नेता दावेदार है।