Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Viral Audio : फर्रुखाबाद के सीएमओ मांग रहे हैं 45 प्रतिशत कमीशन! ठेकेदार ने डीएम से की शिकायत, सीडीओ करेंगे जांच

Viral Audio : फर्रुखाबाद के सीएमओ मांग रहे हैं 45 प्रतिशत कमीशन! ठेकेदार ने डीएम से की शिकायत, सीडीओ करेंगे जांच

By santosh singh 
Updated Date

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में टेंडर में जीएसटी अदेयता प्रमाण पत्र फर्जी लगाए जाने के मामले में दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर ठेकेदारों और सीएमओ में ठन गई है। अब ठेकेदारों ने सीएमओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए लेन-देन की बात का आडियो भी सुनाया है। इस आडियो में सीएमओ भुगतान के नाम पर 45 प्रतिशत कमीशन मांग रहे हैं।

पढ़ें :- UP News: दवा माफियाओं के इशारों पर यूपी में फिर बनने जा रहे 12 से ज्यादा CMO

सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय (CMO Dr. Anand Upadhyay) के आदेश पर 18 नवंबर को एसीएमओ डा. सर्वेश कुमार यादव ने टेंडर के आवेदन पर जीएसटी अदेयता प्रमाण पत्र फर्जी लगाए जाने के मामले में फर्म चिप एंड डेल एसोसिनेशन आउटसोर्सिंग प्रा.लि. आवास विकास कालोनी और मेसर्स बीपी सिंह एंड संस कंपनी पिथनापुर, अमृतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे को लेकर अधिकांश ठेकेदार एकजुट हो गए हैं। इसी के मद्देनजर आवास विकास कालोनी निवासी ठेकेदार अवनीश शर्मा ने सीएमओ के बीच हुआ लेन का ऑडियो प्रसारित कर डीएम से शिकायत की है। ऑडियो में ठेकेदार कह रहे हैं कि छोटे ठेकेदार हैं हम पर दया कर दीजिए, मेरे स्वभाव में नहीं दबाव डलवाना। दबाव में एक बार काम करा लोगे, फिर…।

सीएमओ ने 45 प्रतिशत कमीशन देने को कहा, इसमें 25 प्रतिशत कमीशन उन्हें और 20 प्रतिशत कमीशन स्टोर में देने को कहा

ठेकेदार ने सीएमओ से कहा कि दबाव में एक ने कहा कि उन्हें बच्चे पालने हैं, वह दबाव नहीं बनाते हैं। सीएमओ ने 45 प्रतिशत कमीशन देने को कहा। इसमें 25 प्रतिशत कमीशन उन्हें और 20 प्रतिशत कमीशन स्टोर में देने को कहा। इस पर ठेकेदार ने कहा कि उन्हें बचेगा नहीं। ठेकेदार ने आरोप लगाकर बताया कि 28 जुलाई को उन्हें स्वास्थ्य सामग्री सप्लाई का टेंडर मिला था। जुलाई में ही उन्होंने सप्लाई करा दी थी। 10 लाख आठ हजार रुपये के भुगतान में उन्होंने दी लाख सीएमओ को और दो लाख रुपये स्टोर में दिए। तब जाकर उनका भुगतान किया गया। अभी भी कुछ भुगतान बकाया है। इसलिए उन्होंने 50 हजार रुपये नहीं दिए हैं। वह सीएमओ के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराएंगे। आडियो प्रसारित के संबंध में सीएमओ डा. आनंद उपाध्याय का पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं को।

पढ़ें :- 'महिला शक्ति' के हवाले यूपी का स्वास्थ्य ​विभाग, महत्वपूर्ण पदों पर संभाल रहीं हैं जिम्मेदारी

सीएमओ की तैनाती में वसूली पर लगाम कसे बगैर स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की बात करना है अंसभव 

स्वास्थ्य विभाग में पहले से चल रहे टेंडर विवाद के बीच कमीशनखोरी के आरोपों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वायरल ऑडियो की तकनीकी जांच कराई जाती है या नहीं और ठेकेदार की ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चाधिकारी क्या कदम उठाते हैं। ऑडियो की सत्यता, कथित लेन-देन और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बता दें कि सीएमओ की तैनाती में आए दिन जब वसूली की शिकायतें होती रहती हैं। तब जिलों में स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की बात करना अंसभव है।

सीडीओ की जांच में सीएमओ दोषी पाए जायेंगे तो कठोर कार्रवाई होगी : डीएम डॉ अंकुर लाठर

सीएमओ आनन्द उपाध्याय व ठेकेदार के बीच कमीशन लेनदेन के ऑडियो वायरल होने का मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम डॉ अंकुर लाठर (DM Dr. Ankur Lathar) ने सीडीओ को जांच सौंप दी है।डीएम ने कहा कि सीडीओ की जांच में सीएमओ दोषी पाए जायेंगे तो कठोर कार्रवाई होगी ।

पढ़ें :- मुकेश श्रीवास्तव के भाई पर शिकंजा कसने के बाद दो पूर्व CMO के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की तैयारी
Advertisement