1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: दवा माफियाओं के इशारों पर यूपी में फिर बनने जा रहे 12 से ज्यादा CMO

UP News: दवा माफियाओं के इशारों पर यूपी में फिर बनने जा रहे 12 से ज्यादा CMO

पर्दाफाश को एक लिस्ट हाथ लगी है, जिसमें 35 डॉक्टरों के नाम हैं। सबसे अहम ये है कि, इसी लिस्ट से 12 से ज्यादा डॉक्टरों को सीएमओ बनाया जाएगा, जिसमें डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ कमता प्रसाद ​त्रिपाठी, डॉ अजय कुमार शुक्ला, डॉ सुकेश गुप्ता, डॉ रामरतन समेत कई अन्य डॉक्टरों के नामों की काफी चर्चा हो रही है।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर दवा माफियाओं की तू तू बोलने लगी है। दवा माफियाओं के इशारों पर एक बार फिर प्रदेश में 12 से ज्यादा सीएमओ बनने जा रहे हैं। इसको लेकर लिस्ट तैयार हो चुकी है। पर्दाफाश के पास उन सभी सीएमओ के नाम की लिस्ट हाथ लगी है, जिनको जल्द ही सीएमओ बनाकर तैनाती दी जाएगी। सबसे अहम है कि, ये सभी दवा माफियाओं के इशारों पर हो रहा है।

पढ़ें :- UP MLC Voter List Controversy : EC की सफाई, कहा-शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा, बयान से मचा बवाल

पर्दाफाश को एक लिस्ट हाथ लगी है, जिसमें 35 डॉक्टरों के नाम हैं। सबसे अहम ये है कि, इसी लिस्ट से 12 से ज्यादा डॉक्टरों को सीएमओ बनाया जाएगा, जिसमें डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ कमता प्रसाद ​त्रिपाठी, डॉ अजय कुमार शुक्ला, डॉ सुकेश गुप्ता, डॉ रामरतन समेत कई अन्य डॉक्टरों के नामों की काफी चर्चा हो रही है। दवा माफिया अपने अपने करीबी डॉक्टरों को सीएमओ बनवाने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। सूत्रों की माने तो हर बार की तरह इस बार ​भी दवा माफिया अपने करीबी डॉक्टरों को सीएमओ बनवाने में लगभग सफल हो जाएंगे।

दरअसल, पर्दाफाश लगातार स्वास्थ्य विभाग में हो रहे इस बड़े खेल को उजागर करता आया है। पहले भी पर्दाफाश ने बताया था कि कौन दवा माफिया किस डॉक्टर को कहां सीएमओ बनवा रहा है। इस बार भी पर्दाफाश उन दवा माफियाओं के नाम का उजागर करेगा, जिसके इशारों पर सीएमओ बनने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के पास पहुंची दवा माफिया और सीएमओ के गठजोड़ की शिकायत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास एक दवा माफिया और उसके करीबी 40 से ज्यादा सीएमओ की शिकायत पहुंची हैं। ये शिकायत भाजपा के कई विधायकों और पार्टी के नेताओं की तरफ से की गयी है। भाजपा विधायकों और नेताओं का दावा है कि, इस मामले में जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी, जिसमें कई जिलों के सीएमओ को हटाया जा सकता है। इसके साथ ही, दवा माफियाओं पर भी कार्रवाई होगी।

 

पढ़ें :- '200 सीट' वाले पोस्टर पर सपा-कांग्रेस हुई फायर, अखिलेश बोले-बीजेपी इतना डर गई लगवा रही है ‘नक़ली पोस्टर’, ‘INDIA गठबंधन एकजुट है एकजुट रहेगा...’

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...