नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़का आता है और आगे ही तीन लड़कियां खड़ी रहती हैं। तभी वो लड़का वहां जाता है और घुटने पर बैठकर एक लड़की को प्रपोज करता है। उसे गुलाब देता है और लड़की ले लेती है। इसके बाद वो खड़ा हो कर शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप करता है मतलब वो भी बाहों को फैलाता है। मगर इसी दौरान उसकी पैंट सरक जाती है और उसकी इज्जत का फालूदा हो जाता है। ये देख लड़कियां भी हंसने लगती हैं।
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
यूजर्स ने किया कमेंट
वीडियो देख के ये अनुमान लगाया जा सकता है कि यह एक स्क्रिप्टेड फनी वीडियो था। वीडियो की शुरुआत में ही दिख जाता है कि लड़का अपने पैंट को पकड़े हुए वहां आया, मतलब पैंट शुरू से ही ढीली थी और फिर भी उसने बाहों को फैलाना वाला पोज किया।वीडियो को @TheDogeVampire नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मिशन फेल्ड सक्सेसली।’
Mission failed successfully pic.twitter.com/X7lMJXHiyl
पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया
इस वीडियो को अबतक 85 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है. वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यार दिल से बुरा लगा मुझे। दूसरे यूजर ने लिखा- बेचारे की उम्मीद टूट गई और बेइज्जती भी हो गई।तीसरे यूजर ने लिखा- औरा नेगेटिव में चला गया। चौथे यूजर ने लिखा- इज्जत की धज्जियां उड़ गईं।