सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक गर्भवती महिला को चारपाई पर लाद कर उफनाती नदी में रास्ता पार कराकर हॉस्पिटल पहुंचाते नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के बीजापुर का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कमर तक भरे पानी में कुछ लोग खाट पर एक महिला को लादकर ले जाते नजर आ रहे हैं। ग्राम के प्रमुख बुदरू मंडावी ने बताया कि गंगालुर थाने के रेटी और कामकानार गांव बीच नदी में स्थित है। जहां कामानार की महिला रैनी मंडावी को प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचाना था। परिजनों ने मदद के लिए स्वास्थ्य विभाग में फोन भी किया परंतु किसी कारणवश बचाव दल समय पर नहीं पहुंच पाया।
प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को खाट पर लेटाकर ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया गया
यह वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के बाजीपुर का बताया जा रहा pic.twitter.com/QSug5ACngS
— Priya singh (@priyarajputlive) August 27, 2024
पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया
महिला प्रसव पीड़ा से विचलित थी बाद में महिला के पति व उनके परिवार वाले गर्भवती महिला को सोमवार को चारपाई में लाद कर नदी पार कराया। इसके बाद उसे नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्राम रेडी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस इलाके में बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। महिला के पति सोना राम मंडावी ने बताया कि उसकी पत्नि रैना अभी स्वस्थ है।