सोशल मीडिया में एक अजब गजब वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला बीएमडब्लू कार से उतर कर दुकान के बाहर लगे गमले चोरी करते नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोएडा के पॉश सेक्टर 18 मार्केट का बताया जा रहा है। यह घटना 25 अक्टूबर शुक्रवार की रात करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला लाल रंग की बीएमडब्लू कार से उतरती है।
नोएडा के पॉश सेक्टर 18 में BMW से गमला चोरी करने पहुंची महिला यह भी अजीब शौक है बड़े लोगों का @noidapolice @noida_authority @CeoNoida pic.twitter.com/aYy7o1guqy
— Annu Khan अन्नू खान انو خان (@annukhan78) October 27, 2024
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
दुकान के बाहर लगे गमले उठाने लगती है। इस दौरान कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश करता है। पर महिला ने किसी की एक न सुनी। मीडिया रिपोर्ट्स केअनुसार महिला पहले दो गमले चुरा चुकी है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।