Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक खौफनाक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। फिर थोड़ी दूर जाकर वापस लौटता है और सड़क के किनारे से दो पिल्लो को अपने दोनो हाथों से उठाता है और अपने घर के अंदर चला जाता हैं। थोड़ी देर के बाद एक पन्नी लेकर घर के बाहर से निकलता है और गाड़ी स्टार्ट करके पन्नी को गाड़ी पर टांगता है और चला जाता है।

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र  का बताया जा रहा है। जहां बुजुर्ग व्यक्ति ने दो पिल्लो को घर ले जाकर उसकी गर्दन मरोड़ कर मौत के घाट उतार दिया।

पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में पान मसाला व मादक पदार्थ का सेवन बैन, पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना, तीन बार से अधिक पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

इसके बाद दोनो पिल्लों को पॉलीथीन में भरकर कहीं फेंक दिया। इस भयानक वीडियो देख कर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह खौफनाक हरकत कैद हो गयी। जिसकी फुटेज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

 

Advertisement