अपनी खूबसूरत आंखों की वजह से महाकुंभ में रुद्राक्ष माला बेचने वाली वायरल मोनालिसा को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। जिसमें मोनालिसा आरोप लगा रही है कि कुछ लोग जबरन उनके टेंट में घुस गए थे।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
मोनालिसा के अनुसार कुछ लोग मेरे पास आए और कहा कि मेरे पिता ने उन्हें मेरे साथ तस्वीरें लेने के लिए भेजा है। मैंने मना कर दिया और कहा कि मैं तुम्हारे साथ तस्वीरें नहीं खिंचवाऊंगी। मुझे डर है कि कोई मुझे नुकसान पहुंचाएगा। यहां तंबू में बिजली नहीं है। वह आदमी जबरदस्ती मेरे कैंप में घुस आया।
#मोनालिसा, जो #महाकुंभ2025 में फूल बेचने का काम कर रही हैं, अपनी मेहनत और सादगी के लिए सराही जा रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए,न कि परेशान किया जाना। सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और यूट्यूबर उन्हें परेशान कर रहे हैं, यह केवल नैतिक रूप से गलत है,
1/2 pic.twitter.com/OHRBXlswLf— सुभाष प्रजापत सनातनी
(@Subhash_Newari) January 21, 2025
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
पीछे से मेरे पिता भी पहुंच गए। मोनालिसा ने कहा, जब मेरे पिता ने उनके दावों का खंडन किया, तो मेरा भाई गुस्से में उन लोगों के पास गया और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद नौ लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक इन्फ्लुएंसर के वीडियो शेयर करने के बाद मोनालिसा काफी चर्चा में आ गई थीं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर से मोनालिसा अपने परिवार के 50 सदस्यों के साथ प्रयागराज आई हुई हैं। ये सभी लोग रूद्राक्ष और स्फटिक की मालाएं बेचने का काम करते हैं।