सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो बैंगलुरु का बताया जा रहा है। यहां राइड कैंसिल करने पर ऑटो चालक लड़की पर भड़क गया और गुस्से में थप्पड़ जड़ दिया। जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि ऑटो ड्राईवर ने राइड कैंसिल करने पर लड़कियों से झगड़ा करना शुरु कर दिया। कहासुनी के बीच ड्राईवर ने लड़की को थप्पड़ जड़ दिया।
पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में
राइड कैंसल करने पर भड़क गया ऑटो ड्राइवर, लड़की को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल
बैंगलोर में दिनदहाड़े दो महिलाओं के साथ ऑटो चालक ने मारपीट की। घटना के बाद से शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि चालक गुस्से में है और लड़कियों से बहस कर रहा है। pic.twitter.com/HyB91KMuip
— Abhinav Rajput (@AbhinavOffcial) September 5, 2024
पढ़ें :- कांग्रेस पार्टी ने लीगल टीम को दिया निर्देश, संसद मार्च में विरोध प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार व हिरासत में लिये गए युवाओं को हर संभव मदद दें
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑटो चालक ऊंची आवाज में एक अन्य ऑटो में बैठी लड़कियों से बात कर रहा है। इसी दौरान लड़कियां कहती हैं, आप चिल्ला क्यों रहे हैं? इस पर ऑटो ड्राइवर गुस्से में कहता है कि गैस क्या तेरा बाप देता है। इतने में एक लड़की जवाब देते हुए कहती है कि अगर इसी तरह वो बदतमीजी करता रहा, तो वह पुलिस में शिकायत कर देगी।
इतने में ऑटो ड्राईवर कहता है, हां तो चल पुलिस के पास। वीडियो में लड़की को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि राइड कैंसिल कर उसने ऐसी क्या गलती कर दी। आप भी तो हमारी राइड कैंसिल करते हैं। इसके बाद ऑटो चालक लड़की को थप्पड़ मार देता है। फिर देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो जाती है।