Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video : प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा, बीच सड़क पर गिफ्ट में दी स्कूटी वापस ली

Viral Video : प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा, बीच सड़क पर गिफ्ट में दी स्कूटी वापस ली

By संतोष सिंह 
Updated Date

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ता लिया है। आग बबूला लड़के ने न केवल भला बुरा कहा बल्कि आश्चर्यजनक रूप से उसकी स्कूटी भी छीन ली, जो उसने पहले उसे उपहार में दी थी।

पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार

वायरल वीडियो में लड़का लड़की के सामने स्कूटी के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। इस बीच, एक और लड़का दोनों के करीब खड़ा दिखाई देता है और दूसरे लड़के को एक तरफ हटने के लिए कहता है। लड़की को स्कूटी की चाबी वापस मांगते हुए सुना जा सकता है, जबकि उसका कथित प्रेमी उसे अपना सिर नीचे झुकाने के लिए कहता हुआ सुनाई देता है। इसके बाद, लड़का अपने मोबाइल फोन से कॉल करता है। कुछ देर तक बहस करने के बाद, लड़का आगे बढ़ता है और उसके बालों को पकड़ने की कोशिश करता है। हालांकि, दूसरा लड़का उसे ऐसा करने से रोकता है। भीड़ में से अन्य लोग उससे उसे नुकसान न पहुंचाने के लिए कहते हैं।

पढ़ें :- पहलवान गौरव चाहर का संत प्रेमानंद महराज से मिलने का जुनून, थार और कार को कमर से बांधकर 90 KM तक खींचते हुए पहुंचे वृंदावन

प्रेमिका को धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा

बाद में लड़के को यह कहते हुए सुना जाता है कि वे कई सालों से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन आखिरकार उसे पता चलता है कि वह किसी और के साथ उसे धोखा दे रही है। हालांकि आगे की बातचीत स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं देती है, लेकिन कुछ पलों के बाद लड़का लड़की से स्कूटी छीन लेता है। लड़की चाबी की मांग करती रहती है। अचानक, लड़का अपना आपा खो देता है और बीच सड़क पर लड़की की पिटाई करना शुरू कर देता है। पिटाई के बाद भी, लड़की चाबी मांगती है और अंत में, लड़का बताता है कि उसने उसे दोपहिया वाहन उपहार में दिया था। जबकि लड़की दावा करती है कि यह उसकी स्कूटी है, लड़का अपने दावों पर अड़ा हुआ दिखता है।

Advertisement