Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: बरेली के भोजीपुरा में बारिश के बाद गिरा पुल, रास्ता बाधित

Viral Video: बरेली के भोजीपुरा में बारिश के बाद गिरा पुल, रास्ता बाधित

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बरेली के भोजीपुरा में शुक्रवार को हुई बारिश में अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर बना कच्चा पुल बह गया।
अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर पुल का निर्माण काफी समय से चल रहा है।

पढ़ें :- पटना कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित, 10 जुलाई को आएगा आदेश

 

पढ़ें :- केरलम में घर की लिफ्ट में 75 वर्षीय बुजुर्ग का सिर फंसने से दर्दनाक मौत

निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार और इंजीनियरों ने नदी पर कच्चा पुल बनाया था। बरसात में नदी के पानी का तेज बहाव पुल झेल नहीं पाया और शुक्रवार की सुबह बह गया। इससे दर्जनों गांव को आने जाने का रास्ता बंद हो गया। पुल बह जाने के बाद इसके पास लगे बिजली के खंभों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। करीब चार महीने पहले ही इंजीनियरों ने यह कच्चा पुल बनाया था।

Advertisement