Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video गोलियों की तड़तड़हट से गूंज उठी राजधानी लखनऊ, मामूली विवाद में फायरिंग, दो घायल

Viral Video गोलियों की तड़तड़हट से गूंज उठी राजधानी लखनऊ, मामूली विवाद में फायरिंग, दो घायल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त गोलियों तड़तड़ाहट से गूंज उठी जब शुक्रवार को एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में फायरिंग कर दी। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुबह पार्किंग को लेकर मामूली विवाद में आरोपी मनोज मिश्रा ने अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

बताया जा रहा है कि गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसमें आरोपी ने भाई अर्पित कनौजिया और मानसी पर फायरिंग कर दी जिससे दोनो घायल हो गए।
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि आरोपी रिवॉल्वर लेकर चलता दिखाई दे रहा है। जिसमें दो लोग उसे रोकने की कोशिश भी करते नजर आ रहे है।

पढ़ें :- Cyclone Murasu : प्रकाशम बैराज के सभी 70 गेट खोले गए, कृष्णा नदी में छोड़ा गया 71,000 क्यूसेक पानी

लेकिन वो किसी की न सुनते हुए गोली चलाता नजर आ रहा है। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल दोनो भाई बहन घायल अवस्था में केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहीं आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीसीपी पश्चिम राहुल राज के अनुसार दौलतगंज में शुक्रवार सुबह गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से अर्पित और उसकी बहन मानसी घायल हो गए। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Advertisement