सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कार के बोनट पर एक शख्स को घसीटते हुए नजर आ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का बताया जा रहा है। यहां टोल कर्मी को टोल टैक्स मांगने पर पहले कार सवार ने उसपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। फिर कार के बोनट पर टोलकर्मी को लाद कर एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कार चालक टोल के बैरिकेड को तोड़ते हुए टोलकर्मी को बोनट पर लेकर तेजी से निकल गया। इस मामले में पुलिस को शिकायत की गई है। टोलकर्मी को काफी चोटें आई हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आगरा टोल प्लाजा पर कार चालक की दबंगई देखिए!
फास्टैग ब्लैक लिस्ट होने पर पैसा मांगा गया तो भड़क गया और कर्मचारियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया!
एक कर्मचारियों को बोनट पर लटकाकर एक किमी तक घसीटता रहा और फिर कर्मचारी कार से नीचे गिर पड़ा!
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है pic.twitter.com/5X6zwMKHD7
— Avinash Tiwari (@TaviJournalist) January 31, 2025
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला आगरा के थाना खंदौली टोल प्लाजा का है। कार चालकों की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। गाड़ी में फासटैग न होने पर टोल कर्मियों की कार सवार से बहस हो गई। इसके बाद कार सवार तेजी से जाकर कार में बैठ गया। टोल न बरने पर गुस्साए टोल कर्मी ने कार सवार को रोकने की कोशिश की।
फिर कार चालक बाहर निकला और टोलकर्मियों से बहस की। इसके बाद भी टोलकर्मी नहीं हटा तो कार चालक ने कार में बैठकर कार चला दी। टोलकर्मी नहीं हटा तो कर्मी को बोनट पर लेकर बैरिकेड तोड़ते हुए निकल गया।
पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है
कार सवार ने टोल कर्मचारियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की तो जान बचाने के लिए टोलकर्मी कार के बोनट पर चढ़ गया था। कार सवार एक किलोमीटर तक उसे लटकाकर ले गए। टोलकर्मी ने कूदकर अपनी जान बचाई।हालंकि उसके काफी चोटें आई। यह पूरी घटना वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।