Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: रेलवे पुल पर कपल करा रहा था फोटोशूट, अचानक आ गई ट्रेन, 90 फीट गहरी खाई में लगा दी छलांग, वीडियो देख कांप जाएगी रुह

Viral Video: रेलवे पुल पर कपल करा रहा था फोटोशूट, अचानक आ गई ट्रेन, 90 फीट गहरी खाई में लगा दी छलांग, वीडियो देख कांप जाएगी रुह

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो राजस्थान के राजसमंद व पाली जिले की सीमा पर स्थित गोरम घाट रेलवे पुल से एक कपल ने खाई में छलांग लगा दी। ये कपल शनिवार को दोपहर के वक्त पुल पर सेल्फी ले रहे थे। तभी अचानक ट्रेन आ गई। ट्रेन से बचने के लिए पति पत्नी 90 फीट गहरी खाई में कूद गए। हादसे में पति पत्नी गंभीर घायल है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री योगी ने दीपावली पर  दिगंबर अखाड़े में महंत सुरेश दास का जाना हालचाल,मणिराम दास छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की ली जानकारी

अजमेर रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सुनील कुमार महला ने बताया कि पाली जिले के बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के कलालों की पिपलियां (बगड़ी नगर) के रहने वाले राहुल मेवाड़ा और उसकी पत्नी जाह्नवी शनिवार को बाइक से गोरम घाट घूमने आये थे।

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला

जाह्नवी की बहन और बहनोई भी उनके साथ गए थे। गोरम घाट पहुंचने पर वहां मीटरगेज ट्रेन के लिए बने हेरिटेज पुल पर दोनों फोटो शूट कर रहे थे। तभी देवगढ़ की तरफ से अचानक ट्रेन आ गई, जिसे देखकर राहुल और जाह्नवी घबरा गए और दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर पुल से करीब 90 फीट गहरी खाई में कूद गए।

इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उसी ट्रेन से पहले फुलाद रेलवे स्टेशन लाया गया। वहां से एंबुलेंस से मारवाड़ जंक्शन और फिर सोजत सिटी हॉस्पिटल लाया गया। हालत गंभीर होने पर राहुल को सोजत से जोधपुर रेफर कर दिया गया।

उसकी रीड की हड्डी में गहरी चोट आई। वहीं, जाह्नवी का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल जाह्नवी की साथ उसकी बहन और बहनोई भी गए थे। हादसे के समय वे भी पुल पर ही खड़े थे और जाह्नवी-राहुल की तस्वीरें ले रहे थे।

Advertisement