Viral video: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव की सड़कों पर मगरमच्छ (Crocodile ) टहलता नजर आया। इलाके में इस तरह से मगरमच्छ को सैर करता देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसका वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें मगरमच्छ गांव की गलियों में टहलता नजर आ रहा है।
पढ़ें :- यूपी रोडवेज में 56 पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें अप्लाई
बिजनौर के एक गांव में गलती से मगरमच्छ घुस आया है। जिसे इस कुत्ते ने तंग कर रखा है. आखिरकार वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया. pic.twitter.com/5NhtWZEmfd
— Priya singh (@priyarajputlive) August 7, 2024
वन विभाग की टीम ने ने मगरमच्छ को किया रेस्क्यू
पढ़ें :- अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मगरमच्छ (Crocodile ) सड़क पर चल रहा है उसके पीछे एक व्यक्ति लात मार रहा है तो साथ ही में एक कुत्ता भी मगरमच्छ के पीछे पीछे भागता दिख रहा है। वहीं आस पास काफी लोगो की भीड़ भी मगरमच्छ को देखने के लिए खड़ी नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूचना पाकर इलाके में पहुंची वन विभाग की टीम ने ने मगरमच्छ (Crocodile ) को रेस्क्यू कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो बिजनौर के नांगल सोती गांव का बताया जा रहा है।