सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने और सुनने के बाद आपको अपनी आंखो और कानों पर विश्वास करना मुश्किल होगा। दरअसल, वायरल वीडियो में एक रिक्शा चलाने वाला युवक अपने विदेशी ग्राहको को अंग्रेजी भाषा में समझाता नजर आ रहा है एकदम टूरिस्ट गाइड की तरह। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स हैरान है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया गया है।
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है दो दो विदेशी सैलानी रिक्शा पर बैठे नजर आ रहे है। पुरानी दिल्ली घूम रहे हैं और रिक्शा चलाने वाला लड़का उन्हें जामा मस्जिद के बारे में बता रहा है। वह अंग्रेजी में बात करते हुए बताता है कि वहां कैसे जाना है और क्या देखना है।
इस भारतीय रिक्शेवाले को 1000 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए, क्योंकि जिस प्रकार से इसने एक विदेशी से बात की, सुनकर मजा आ गया
सुनिए और आनंदित हो जाइए#viralvideo pic.twitter.com/pAxgY9Si3F — Anup barnwal (@amethiya_anup) October 24, 2024
पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया
वह सैलानियों को तंग गलियों और बाजारों के बारे में भी समझाता है और कहता है कि फोटो लेना मत भूलना। उसकी बातें सुनकर विदेशी सैलानियों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई रिक्शे वाले की तारीफ कर रहा है। वीडियो के आखिर में, रिक्शा वाला पूछता है, यू अंडरस्टैंड, ओके देन लेट्स गो..।