सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं एक गर्भवती महिला का सड़क पर प्रसव कराती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो यूपी के आगरा जिले का बताया जा रहा है। यहां के थाना पिढौरा में महिला पुलिसकर्मियों ने एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रसव रात में थाने के सामने हुआ। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है जिसमें लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। घटना तब हुई जब गर्भवती महिला थाने के सामने से गुजर रही थी और अचानक चक्कर खाकर गिर गई।
आगरा की पिढौरा में पुलिस ने गर्भवती महिला का कराया प्रसव
दरअसल महिला घूमने निकली थी लेकिन अचानक थाने के सामने चक्कर आते ही गिर गई जिसके बाद उसका प्रसव होने लगा
थाने की एकत्रित महिला दरोगा पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
महिला दरोगा पुलिसकर्मियों ने दाई को बुलाकर मदद से मौके पर… pic.twitter.com/fJ6RH83WzI
— Priya singh (@priyarajputlive) January 9, 2025
महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होते ही थाने में मौजूद महिला दरोगा और पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली। कंबल मंगवाकर घेरा बनाया गया और दाई को बुलाकर थाने के सामने ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत खाने के लिए दूध और अन्य सामग्री दी और जच्चा-बच्चा को सरकारी गाड़ी से सुरक्षित घर पहुंचाया। परिजनों ने इस मदद के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया।