Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: गोरखपुर में बुलडोजर पर सवार होकर दूल्हा चला दुल्हनियां लेने, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो

Viral Video: गोरखपुर में बुलडोजर पर सवार होकर दूल्हा चला दुल्हनियां लेने, सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वीडियो

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी में दूल्हा बारातियों के साथ बुलडोजर पर सवार होकर दूल्हन लेने पहुंचा। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खजनी नगर पंचायत के उनवल में एक शादी की चारो तरफ खूब चर्चा हो रही है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

यहांं नगर पंचायत के वार्ड नंबर दस के रहने वाले मोहिन लाल वर्मा के पुत्र कृष्णा वर्मा ने अपनी शादी में बुलडोजर पर सवार होकर परछावन कराया। जिन सड़कों से होकर गुजरी बुलडोजर पर सवार दूल्हा और बाराती को लोग देखते रह गए।बारात को देखने के लिए लोगो एकत्र हो गए कुछ सेल्फी लेने लगे।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

खजनी के कस्बा संग्रामपुर उनवल वार्ड नंबर 10 के रहने वाले कृष्णा कुमार वर्मा की शादी मंगलवार को खलीलाबाद कस्बे में गोला बाजार मोहल्ला निवासी प्रमिला से तय थी। गांव से जब कृष्णा की बारात निकली तो उसने बुलडोजर पर बैठकर परछावन कराया। फूलों से सजे बुलडोजर पर दूल्हा निकला तो लोगों में कौतुहल हो गया। हर कोई बुलडोजर से निकली बरात देखने के लिए जुट गया। करीब एक घंटे तक गांव में परछावन हुआ।

कृष्णा ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष ने खलीलाबाद में भाजपा के चुनावी हार को लेकर ताना मारा था। तब कृष्णा ने मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेरे योगी जी मेरी शान हैं। इसके बाद उसने यूपी में योगी की शान की निशानी बन बुलडोजर पर ही बरात ले जाने की तैयारी कर ली। इसलिए अपना परछावन बुलडोजर कराकर बारात निकाली।

Advertisement