सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।जिसमें मंदिर में चोरी करने पहुंचे चोर पहले हनुमान जी को प्रणाम करता है और फिर एक एक करके उनके सारे गहने लूट लेता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के गुना का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- गोंद कतीरा क्यों कहते हैं गर्मियों का सुपरफूड? शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने में होता है मददगार
अब भगवान की रक्षा कौन करेगा?
मध्यप्रदेश के गुना में हनुमान टेकरी मंदिर में डकैतों ने डकैती के वारदात को अंजाम दिया है. पहले हाथ जोड़ा और फिर सारे आभूषण उठा ले गए।#MadhyaPradesh #Guna pic.twitter.com/R4WKl6NfUS
— Ajeet Yadav (@ajeetkumarAT) August 25, 2024
पढ़ें :- आम आदमी को बड़ी राहत : आसमान से जमीन पर उतरा सोने का दाम, 14,984 प्रति ग्राम पर रुपये पहुंचा भाव
चोर चोरी करने से पहले हनुमान जी को प्रणाम करता नजर आ रहा
यहां के टेकरी सरकार हनुमान मंदिर में रविवार को रात के तीन बजे के करीब चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में चोर चोरी करने से पहले हनुमान जी को प्रणाम करता नजर आ रहा है। वीडियो में चोर के साथ एक साथी भी नजर आ रहा है
जिसे एक चोर भगवान के सारे गहने चोरी करके देता हुआ नजर आ रहा है। हालंकि वीडियो में दूसरे शख्स का सिर्फ हाथ ही नजर आ रहा है। चोरो ने मंदिर के गर्भगृह से मूर्ति पर सजे चांदी का हार, मुकुट,छत्र,गदा कड़े सहित कई गहने चोरी कर लिए।