आजकल युवाओं के सिर पर रील बनाने का ऐसा भूत सवार है कि इसके चक्कर में अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। ऐसे न जाने कितने मामले सामने आ चुके हैं जिसमें रील बनाने के चक्कर में युवा अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें रील बनाने के चक्कर में एक युवक ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की।
पढ़ें :- देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के बीच गोलीबारी में गयी जान
साइन बोर्ड पर चढ़कर पुशअप
दरअसल, उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक युवक रील बनाने के लिए सड़क पर लगे साइन बोर्ड पर चढ़कर पुशअप करने लगा। सड़क से लगभग दस मीटर ऊपर लगे इस साइन बोर्ड पर युवक का पुशअप करते वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
अमेठी की सड़कों पर खतरों के खिलाड़ी pic.twitter.com/K7vpYSEgEh
— Priya singh (@priyarajputlive) September 29, 2024
पढ़ें :- नेपाल के बेलहिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फल–सब्जी कारोबारी के ऑफिस से ब्राउन शुगर बरामद — दो युवक गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी बोर्ड पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। सचिन नाम के इंस्टाग्राम आईडी से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।