Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: महाराजगंज में वकीलों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Viral Video: महाराजगंज में वकीलों ने उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

महाराजगंज। सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिस की वर्दी पहने दारोगा को दर्जनों लोगो की भीड़ बुरी तरह पीटती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जिले महाराजगंज का बताया जा रहा है। जहां बुधवार को कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी के इंचार्ज दुर्गेश सिंह को वकीलों ने दौड़ा दौड़ा कर पीट डाला। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- 2001 Parliament Attack: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने संसद हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पढ़ें :- Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर बिगड़ने लगे हालात, AQI 400 के पार पहुंचा

वकीलों का झुंड दारोगा दुर्गेश सिंह को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे

यह मामला स्‍थानीय तहसील कार्यालय के गेट का है। जहां दरोगा दुर्गेश सिंह और एक वकील के बीच किसी जमीन विवाद को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि वकीलों ने दारोगा के साथ हाथापाई करनी शुरु कर दी। मामला बढ़ता देख वहां अन्य वकील भी आ गए और दरोगा को पीटने लगे। इतने लोगो की भीड़ से बचने के लिए दारोगा भागने लगा। वकीलों का झुंड दारोगा दुर्गेश सिंह को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे।

Advertisement