Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: गुजरात में शिवलिंंग का अभिषेक करते समय शख्स को आया हार्ट अटैक, मौत

Viral Video: गुजरात में शिवलिंंग का अभिषेक करते समय शख्स को आया हार्ट अटैक, मौत

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो गुजरात के वलसाड जिले का बताया जा रहा है। यहां मंदिर में शिवलिंग की पूजा करने के दौरान एक शख्स अचानक बेसुध होकर गिर गया। इस दौरान मंदिर परिसर में लोगो ने उसे सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यय पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- जम्मू में सनसनीखेज वारदात, 35 वर्षीय युवक की सिर में गोली लगने से मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वलसाड के पारनेरा डंगूर स्थित महादेव मंदिर में एक शख्स शिवलिंग की पूजा कर रहा था।जैसे ही वह शख्स शिवलिंग के आगे झुका अचानक बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन में लोगो ने सीपीआर देने की कोशिश की। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

पढ़ें :- Vishwakarma Jayanti : सीएम योगी, बोले-सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा, नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मृतक का नाम किशोर भाई पटेल है। वो अक्सर पारनेरा पहाड़ी स्थित महादेव मंदिर में आरती के लिए जाते थे। बीते मंगलवार भी सुबह वो महादेव की आरती के बाद शिवलिंग पर अभिषेक कर रहे थे। इस दौरान उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Advertisement