उत्तर प्रदेश के संभल से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां रविवार को निकाह के बाद छुहारे लूटने के चक्कर में जमकर लात घूसे और कुर्सियां फेंकी गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभल के थाना हयातनगर क्षेत्र के सरायतरीन मोहल्ला कोटा स्थित हिना पैलेस में छुहारे लुटने को लेकर दो पक्षों में जमकर लात घूसे चले।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को आकर मामला शांत कराना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना उस वक्त की बताई जा रही है। जब शादी में आए एक मेहमान ने निकाह के दौरान छुहारे लेने के लिए हाथ बढ़ाए।
लो अब ये देख लो
निकाह के बाद छुहारे लूटने पर जमकर चली कुर्सियां और लात घूंसे।
सिर्फ़ इतना ही नहीं छुहारे का स्वाद नहीं चखने को मिला तो बेल्ट बरसाने लगे बाराती।
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
घटना कल शाम की है जो यूपी के संभल के थाना हयातनगर के हिना पैलेस की है। pic.twitter.com/sQ64o51OnQ
— Amit Chaudhary अमित चौधरी
(Republic Bharat) (@Amit7Chaudhary) October 28, 2024
इसी दौरान किसी ने छुहारों के पैकेट में हाथ लगा दिया, बस फिर क्या था शुरू हो गया हंगामा। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट होने लगी। शादी हॉल में दूल्हा और दुल्हन के रिश्तेदार एक तरफ हो गए और इधर-उधर के आए हुए मेहमान आपस में ऐसे भिड़े की कुर्सी और लात घूंसे खूब चले।
सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उत्पात मचा रहे लोगों को सबक सिखा दिया। इस घटना से मैरीज हॉल में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में क्षेत्र के जिम्मेदार लोग बैठकर दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।