Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: मीठी मीठी जलेबी के साथ दुकानदार ने परोस दी सब्जी और हरी मिर्च की चटनी, वीडियो देख लोग कह रहे हैं इसे जेल होनी चाहिए..

Viral video: मीठी मीठी जलेबी के साथ दुकानदार ने परोस दी सब्जी और हरी मिर्च की चटनी, वीडियो देख लोग कह रहे हैं इसे जेल होनी चाहिए..

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

जलेबी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया होगा मीठी मीठी रसभरी जलेबी किसे नहीं पसंद होती है। हर कोई इसे गर्मा गर्म खाना पसंद करता है साथ में उंगलियों पर लगी मीठी चाशनी को भी चाटता रहता है,लेकिन अगर जलेबी के साथ सब्जी परोसे जाने की बात हो तो आंखों और कानों पर विश्वास कर पाना मुश्किल होता है।

पढ़ें :- VIDEO: स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, दादी को स्कूटी पर बैठा कर ले गया पोता

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें दुकानदार जलेबी के साथ सब्जी और हरी मिर्च वाली चटनी परोसते हुए नजर आ रहा है। जिसे देख लोग भड़के हुए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि इस बंदे को जेल होनी चाहिए।

पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार

इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि, दुकानदार पहले पत्‍तल लेता है और उसमें जलेबी रखता है। इसके बाद वो इस जलेबी का सत्यानाश करना शुरू करता है। वो उसमें पहले आलू की सब्‍जी डालता है, फिर हरी चटनी और लाल चटनी से रसभरी मीठी जलेबी को नहलाता है। इसके बाद उसमें खट्टा रायता मिलाकर ग्राहक को दे देता है।

Advertisement