सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स टैक्सी की छत पर बैठा नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो मुंबई के वाकोला फ्लाईओवर का बताया जा रहा है।जहां टैक्सी पर बैठा शख्स डाईवर से रोकने को कह रहा है।
पढ़ें :- जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर फिल्म 'ड्रैगन' का टीजर रिलीज, सेलेब्स और फैंस का अपने तरीके से अदा किया शुक्रिया
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि टैक्सी ड्राईवर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी है। अब भागने की कोशिश कर रहा है। टैक्सी को रोकने के लिए वह टैक्सी की छत पर बैठा है। वीडियो में टैक्सी का फ्रंट कांच भी टूटा नजर आ रहा है।
मुंबई के सांताक्रूज फ्लाईओवर पर टक्कर के बाद भाग रहा था टैक्सी वाला, छत पर बैठ गया पीड़ित pic.twitter.com/qyaUug2puf
— Priya singh (@priyarajputlive) December 22, 2024
पढ़ें :- Melody Toffee Gift : पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को दिया खास गिफ्ट, मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा Thank you
वाकोला पुलिस के अनुसार इस वीडियो की पड़ताल की जा रही है। पुलिस को वीडियो मिल चुका है। फिलहाल पुलिस को कोई आधिकारिक शिकायत भी नहीं मिली है। वीडियो में दिख रहे टैक्सी चालक और छत पर बैठे शख्स की भी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामला कुछ दिन पुराना लग रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि टैक्सी का रजिस्ट्रेशन नंबर महाराष्ट्र का है। युवक ड्राइवर से बार-बार गाड़ी रोकने की गुहार लगाता है। लेकिन ड्राइवर उसकी बात को अनसुनी कर देता है।