Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: कन्नौज में झूले में फंसकर जड़ से अलग हुए पूरे सिर के बाल, मौजूद लोगो के ये सब देख उड़ गए होश

Viral video: कन्नौज में झूले में फंसकर जड़ से अलग हुए पूरे सिर के बाल, मौजूद लोगो के ये सब देख उड़ गए होश

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में खौफनाक हादसा हो गया। यहां झूला झूलते समय युवती के बाल झूले में फंसने से उसे सारे बाल जड़ से सिर से अलग हो गए। पूरे सर में खून ही खून हो गया। मौके पर मौजूद जिसने भी इस घटना को देखा उनकी रुह कांप गई।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कन्नौज के तालग्राम क्षेत्र के माधौनगर में मेले का में झूला झूलते समय युवती के बाल झूले में लगे लोहे के रॉड में लिपट गए। इसके बाद वह दर्द से चीखती चिल्लाती रही लेकिन बाल झूले में लिपटते चले गए।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

आनन फानन में झूले वालों ने झूला रोका लेकिन जब तक झूले वाले झूला रोक सकते, तब तक लड़की के बाल पूरे सिर की जड़ से कटोरी नुमा अलग हो गए। बाल जैसे ही लड़की के सिर से अलग हुए बिना बालों के लहूलुहान हालत में लड़की बेजान हो गई, जैसे ही उसके बाल उसके सिर से जड़ समेत अलग हुए वहां पर देख रहे लोगों की रूह कांप गई। इतना भीषण हादसा शायद ही पहले कभी कन्नौज में किसी मेले के दौरान हुआ होगा।

वहीं किसी ने इस भीषण हादसे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना के बाद लड़की को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसको लखनऊ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद से झूले वाला झूला लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उन्होंने झूले वाले का आधार कार्ड छीनकर अपने पास रख लिया है।

Advertisement