उत्तर प्रदेश के नोएडा का एक वीडियो सामने आया है वीडियो में एक शख्स सोमवार को बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या करने जा रहा था, कि ऐन वक्त पर कुछ लोगो ने पहुंच कर शख्स की जान बचा ली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- यूपी में ग्राम प्रधानों का बतौर प्रशासक कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, शासन को भेजा गया प्रस्ताव!
मीडिया रिपोट्स के अनुसार नोएडा के सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन हाउसिंग सोसाइटी में एक शख्स आत्महत्या करने के इरादे से 12वीं मंजिल में लटक गया। शख्स को लटका देख सोसाइटी में हड़कंप मच गया। कुछ लोगो ने सूझबूझ से शख्स को पकड़कर सुरक्षित बचा लिया।
नोएडा, यूपी की सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में एक शख्स ने 12वीं मंजिल से कूदने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने ऐन वक्त पहुंचकर उसको बचाया।
कहा जा रहा है कि ये युवक इस सोसाइटी में किराए पर रहता है। नौकरी चली गई। इस वजह से डिप्रेशन में आ गया और सुसाइड करना चाहता था। pic.twitter.com/Gvi6cUgMFi
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 21, 2024
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र
इस घटना का एक वीडियो काफी वायरल है। जिसमें देखा जा सकता है कि युवक आत्महत्या के लिए कूदने की कोशिश कर रहा है। आस-पास जो लोग दूसरे टावर में मौजूद हैं, वो इस घटना को देखकर चिल्ला रहे हैं। लेकिन इसी दौरान दो युवक तेजी के साथ नीचे से ऊपर की तरफ सीढियों से चढ़कर आते हैं।
जिसमें एक युवक तेजी से पीछे से आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक को पकड़ लेता है, इसके बाद दूसरा युवक आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक के पैरों को पकड़कर सेफ एरिया में ले लेता है। दोनों युवकों में धैर्य का परिचय देते हुए एक जान बचाई।