1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश-शिवपाल पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- 2017 से पहले भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए भी निकल पड़ती थी

अखिलेश-शिवपाल पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- 2017 से पहले भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए भी निकल पड़ती थी

लखनऊ। आज (6 नवंबर 2026 को) उत्तर प्रदेश पुलिस के चयनित 4,543 उप निरीक्षकों और प्लाटून कमांडरों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे। इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सपा सरकार पर हमला बोला है। सीएम ने 2017 से पहले यूपी में पुलिस भर्तियों में अनियमितताओं, भेदभाव और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। पूर्व सीएम अखिलेश यादव व सपा नेता शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए भी निकल पड़ती थी।

By Abhimanyu 
Updated Date

लखनऊ। आज (6 नवंबर 2026 को) उत्तर प्रदेश पुलिस के चयनित 4,543 उप निरीक्षकों और प्लाटून कमांडरों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे। इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सपा सरकार पर हमला बोला है। सीएम ने 2017 से पहले यूपी में पुलिस भर्तियों में अनियमितताओं, भेदभाव और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बिना नाम लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव व सपा नेता शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए भी निकल पड़ती थी।

पढ़ें :- BJP सरकार की विदाई का आ गया समय, उन्हें अब तय करना है कि स्पेन जाना है या वेनिस: अखिलेश यादव

सीएम योगी ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश में पुलिस बल को सशक्त बनाने के साथ युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया से सेवा का अवसर देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। वर्ष 2017 से पहले पुलिस भर्तियों में अनियमितताओं, भेदभाव और भ्रष्टाचार से युवाओं का विश्वास प्रभावित होता था। भर्ती निकलते ही चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए भी निकल पड़ती थी। डबल इंजन सरकार ने इस व्यवस्था को बदलकर युवाओं के परिश्रम और प्रतिभा को उनका अधिकार दिलाया है।”

उन्होंने आगे कहा, “अब नौकरी पाने के लिए किसी सिफारिश या धन की नहीं, केवल योग्यता की आवश्यकता है। वर्ष 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस में विभिन्न पदों पर हुईं 2.26 लाख से अधिक भर्तियां इसी बदली हुई कार्य-संस्कृति का प्रमाण हैं। इसी शृंखला के विस्तार में आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के चयनित 4,543 उप निरीक्षकों एवं प्लाटून कमांडरों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए जाएंगे। सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।”

पढ़ें :- 'सपा का ’जन-मन घोषणापत्र’ वास्तव में ’धन-मन वादी’... ' मायावती ने अखिलेश के घोषणा पत्र पर साधा निशाना

बता दें कि लखनऊ में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स एक समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सीएम योगी उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों के 4,543 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...