अब तक आपने उत्तर प्रदेश पुलिस के एंकाउंटर वाले वीडियो देखे होंगे। जिसमें पुलिस को कई घंटो की मशक्कत के बाद अपराधी पुलिस के हत्थे लगता है। लेकिन सोशल मीडिया में यूपी पुलिस का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
जिसमें पुलिस वीडियो बनाते हुए बिना बल का प्रयोग किये तमंचाधारी अपराधी को पकड़ती नजर आ रही है। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान अपराधी पुलिस को देखकर न तो भागने की कोशिश करता है और नही उसके चेहरे पर कोई सिकन या डर तक नजर नहीं आता। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
आन कैमरा गस्ती के दौरान एक और कट्टेबाज पकड़ा गया|||||
उत्तर प्रदेश पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है|||||••• pic.twitter.com/Q8Nw1C3906— Mahima Yadav (@SinghKinngSP) July 9, 2024
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश पुलिस का बताया जा रहा है। वीडियो देखकर मालूम हो रहा है कि पुलिस की जीप से कोई वीडियो बना रहा है। इस दौरान वीडियो में सड़क पर चलता एक युवक नजर आता है। पुलिस जीप रोकती है। जीप पर सवार पुलिसकर्मी अपराधी के पास जाते है उसकी तलाशी लेते है और तलाशी में तमंचा मिलता है।
पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है। इस दौरान अपराधी पुलिस को देखकर न तो घबराता है और न भागने की कोशिश करता है। साथ ही उसके पास से तमंचा सहित गिरफ्तार कर लेती है। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। यह न्यूज वायरल वीडियो पर आधारित है। हालंकि यह वीडियो कब और कहां है पर्दाफाश.कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।