Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Viral Video : रूस-यूक्रेन युद्ध के खिलाफ UN कैंपस के बाहर महिलाओं का टॉपलेस प्रोटेस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Viral Video : रूस-यूक्रेन युद्ध के खिलाफ UN कैंपस के बाहर महिलाओं का टॉपलेस प्रोटेस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। रूस-युक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine war) को रोकने में संयुक्त राष्ट्र (UN) की विफलता पर FEMEN समूह की महिलाओं ने आक्रोश जताया है। इस समूह की दो महिलाओं ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र परिसर के बाहर टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया और “ब्रोकन चेयर” नामक एक प्रसिद्ध लकड़ी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। 12 मीटर ऊंची यह मूर्ति एक टूटी हुई कुर्सी का प्रतीक है, जो लैंडमाइंस के कारण होने वाले विनाश और पीड़ा को दर्शाती है। FEMEN की दो कार्यकर्ताओं ने आरी की मदद से मूर्ति की एक टांग को काटने की कोशिश की, जिससे उसमें कई गहरे निशान पड़ गए।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया संकट के बीच ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत, कहा-होर्मुज का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना पूरी दुनिया के लिए आवश्यक

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने ठंड के बावजूद अपने शरीर पर कोई कपड़ा नहीं पहना था। उनके शरीर पर नीले और पीले रंग (यूक्रेन के झंडे के रंग) में “स्टॉप माइंस” और “**** रूस” जैसे संदेश लिखे थे।

पढ़ें :- Cold Storage Accident : मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जिला उद्यान अधिकारी सस्पेंड को किया, प्रशासनिक और विभागीय जांच शुरू

उन्होंने बार-बार संयुक्त राष्ट्र (UN) और रूस के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करने से मना कर दिया। इस बवाल के बाद पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। FEMEN ने अपने बयान में संयुक्त राष्ट्र (UN) को शांति स्थापित करने में असफल बताते हुए रूस को संयुक्त राष्ट्र (UN) से बाहर करने की मांग की।

उन्होंने कहा,कि यूक्रेन, सैन्य आक्रमण और विश्वासघात का शिकार हुआ है। दुनिया केवल स्मारकों के सहारे इस विनाश से मुंह नहीं मोड़ सकती। हमें बचाने के लिए निर्णायक कदम उठाने होंगे।

पढ़ें :- 13 साल कोमा में रहने के बाद हरीश राणा का निधन, सुप्रीम कोर्ट की अनुमति से इच्छामृत्यु का था पहला मामला
Advertisement