सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो एक युवक सलून के अंदर दो लोगो पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरु कर देता है। जिसमें दो लोगो की मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दौरान सलून में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई जिसकी फुटेज सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- पूरे बजट में बंगाल को पूरी तरह किया गया नजरअंदाज, वित्त मंत्री अमीरों की हैं रॉबिनहुड : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी
दिल्ली की कानून व्यवस्था देखिए –
नजफगढ़ में आज सैलून के अंदर घुसकर सोनू और आशीष नामक युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। #Delhi#Bharatratan #JayantChaudharypic.twitter.com/RZ8vnvR2QU
— Ram Nihal Maurya (@RamMaurya2023) February 9, 2024
पढ़ें :- 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' पुस्तक पर हंगामे के बीच पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की बड़ी प्रतिक्रिया ,बोले-'किताब का स्टेटस ये है...'
पुलिस के अनुसार दिल्ली के नजफगढ़ थाने में एक पीसीआर कॉल से इंद्रा पार्क पिलर नंबर पर एक सलून में एक लड़के को गोली मार दी गई, इसके अलावा मोहन गार्डन पुलिस थाने में जानकारी मिली कि गोली से घायल हुए दो लोगो को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि सोनू और आशीष नाम के दौ लड़को को गोली मार दी गई, जिनकी हॉस्पिटल पहुंचते ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनो युवको के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीमों को लगाया गया है।