Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: नोएडा में बिल्डिंग का शीशा साफ करते समय अचानक टूटी ट्रॉली की रस्सी, बाल बाल बची मजदूरों की जान

Viral video: नोएडा में बिल्डिंग का शीशा साफ करते समय अचानक टूटी ट्रॉली की रस्सी, बाल बाल बची मजदूरों की जान

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नोएडा में बिल्डिंग के शीशे साफ करते समय बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल नोएडा के सेक्टर 62 में एक बिल्डिंग के शीशे की सफाई करते समय अचानक ट्रॉली की रस्सी टूट गई। जिसकी वजह से बिल्डिंग का शीशा साफ कर रहे दो मजदूरों की जान पर बन आयी। फिलहाल दोनो मजदूर सुरक्षित हैं।

पढ़ें :- कश्मीरी हिंदुओं को मिलेंगे 6,000 फ्लैट: 5,176 बनकर तैयार, अब सरकार की तरफ से घर की चाबी मिलने का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को बिल्डिंग के शीशे साफ करते समय ट्रॉली की अचानक रस्सी टूट गयी। जिसकी वजह से कांच साफ कर रहे दो मजदूरों की जान खतरे में पड़ गयी।इस घटना का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फेंके गए अंडे, बोलीं- BJP कार्यकर्ताओं ने किया हमला, SC के जज पर भी कसा तंज

जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि दो मजदूर एक ट्राली पर बैठकर बिल्डिंग के शीशे की सफाई करते नजर आ रहे हैं, इसी बीच अचानक ट्राली की एक तरफ की रस्सी टूट जाती है। इससे ट्राली टेढ़ी हो जाती है और मजदूर हवा में लटक जाते हैं।

गनीमत यह रही कि मजदूरों की रस्सी ट्राली से बंधी थी, जिससे वे नीचे गिरने से बच गए। पहले ट्राली की एक तरफ की रस्सी टूट जाने से ट्राली टेढ़ी हो जाती है। इससे हवा में लटक रहे दोनों मजदूर मदद के लिए चिल्लाने लगते है। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर बिल्डिंग की छत पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तुरंत धीरे-धीरे रस्सियों को खींचकर दोनों फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित ऊपर खींच लिया।

Advertisement