चिलचिलाती गर्मी और धूप से सिर्फ एक ही चीज है जो सुकून देता है और वो है ठंडा पानी। अब हर किसी के पास फ्रिज नहीं होती इसलिए एक महिला ने बिना फ्रिज और घड़े के एक ऐसा जुगाड़ निकाल लिया जिसे देख हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया में इस जुगाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Special Tribute : 'वंदे मातरम' के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी की पुण्यतिथि आज, पूरा राष्ट्र कर रहा नमन
पढ़ें :- पहलवान गौरव चाहर का संत प्रेमानंद महराज से मिलने का जुनून, थार और कार को कमर से बांधकर 90 KM तक खींचते हुए पहुंचे वृंदावन
वायरल वीडियो में एक महिला अपने जुगाड़ के बारे में बताती नजर आ रही है। महिला बता रही है कि शहरों में लोगो के पास फ्रिज रहता है लेकिन गांव के लोगो के पास इतना पैसा नहीं होता कि वो फ्रिज खरीद सकें। गांव के लोग देसी जुगाड़ लगाकर अपनी जरुरतों को पूरा करते है।
महिला बिना फ्रिज के पानी ठंडा करने का तरीका दिखाती है। जो सभी लोगो को खूब पसंद आ रहा है। महिला दो लीटर की बोतल में पानी भरकर उसको कपड़ो से बांधकर पेड़ से लटका देती है, और बताती है दस से पंद्रह मिनट में पानी ठंडा हो जाएगा। महिला ने इसके पीछे की वजह भी बताई कि गीला कपड़ा होने के कारण हवा लगने पर पानी ठंडा हो जाता है और जो गर्मी में पानी अच्छा लगता है।