Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: नाक की कील चुराने पर महिला ने नशेड़ी चोर को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Viral video: नाक की कील चुराने पर महिला ने नशेड़ी चोर को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।जिसमें एक महिला एक शख्स को जमीन पर लीटा लीटा कर सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटती नजर आ रही है। कभी महिला उसका गला पकड़ लेती है तो कभी उस पर तमाचों की बारिश करती है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौराहे का बताया जा रहा है। जहां पर एक नशेड़ी ने महिला की नाक की कील चोरी की थी। इस दौरान जिस महिला की नाक की कील चोरी हुई थी।

उसने नशेड़ी को पकड़ लिया और बीच सड़क उसे गिरा गिराकर पीटा। इस दौरान मारपीट को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने अपने मोबाइल से इस मारपीट का वीडियो बनाने लगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Advertisement