Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: बुलंदशहर में ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान युवक की मौत, सामने आया हादसे का वीडियो

Viral video: बुलंदशहर में ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान युवक की मौत, सामने आया हादसे का वीडियो

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक को स्टंट करना महंगा पड़ गया। स्टंट के दौरान ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- प्रेमानंद जी महाराज ने बताए राधा रानी के 28 नाम, जानिए क्या है इन नामों के जाप का धार्मिक महत्व
पढ़ें :- कानपुर में खुले सीवर के गड्ढे में गिरी डिलीवरी बॉय की बाइक, CCTV में कैद हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के सूरजपुर मखेना गांव में दो युवक तेजवीर और कलुआ अपनी अपनी ट्रैक्टरों को रस्सी से बांधकर खींचतान कर रहे थे। इस स्टंटबाजी में कलुआ नाम के युवक ने तेजवीर के ट्रैक्टर पीछे से खींच ले गया, इस दौरान अनियंत्रित होकर तेजवीर का ट्रैक्टर पलट गया।

इस हादसे में तेजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान गांव के तमाम लोगो की भीड़ इस स्टंट को देखने के लिए जुटी थी। इस दौरान लोग इसका वीडियो बना रहे थे। जो सोशल मीडिया में अब खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement