Virat and Anushka: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और तूफानी बल्लेबाज विराट कोहली के शादी को पांच साल हो गए हैं। शादी की पांचवी सालगिरह पर उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए एक स्पेशल मैसेज लिखा है। बता दें कि, विराट कोहली की शादी आज के ही दिन यानी 2017 में 11 दिसंबर के दिन अनुष्का के साथ इटली में हुई थी।
पढ़ें :- T20 World Cup : टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दिन होंगे रवाना, कार्यक्रम में बड़ा बदलाव
5 years on a journey for eternity. How blessed Iam to find you , I love you with all my heart
pic.twitter.com/PISyxaDD6S — Virat Kohli (@imVkohli) December 11, 2022
शादी समारोह में बहुत ही कम लोग शामिल हुए थे। शादी की सालगिरह पर विराट ने एक प्यारा सा संदेश लिखा है। कोहली ने लिखा, ‘एक अनंत सफर के पांच साल पूरे हुए हैं। आपको पाकर मैं कितना धन्य हूं, आपको दिल की गहराइयों से प्यार।’ कोहली और अनुष्का लंबे समय तक रिश्ते में रहे थे और शुरुआत में तो लंबे समय तक उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक भी नहीं किया था।
पढ़ें :- T20 World Cup : IND vs PAK महामुकाबले को कब और कहां देख सकेंगे लाइव, यहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
हालांकि, धीरे-धीरे इन दोनों ने ही रिश्ते को स्वीकार करना शुरू कर दिया और सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को कबूल किया था। इसके बाद कोहली ने अचानक शादी का प्लान बनाया और दोनों ने इटली जाकर एक छोटे से समारोह में शादी कर ली थी।