Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Virat Kohli’s Birthday : किंग कोहली के ये 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग नामुकिन

Virat Kohli’s Birthday : किंग कोहली के ये 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग नामुकिन

By Abhimanyu 
Updated Date

Virat Kohli’s Birthday : भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज (5 नवंबर 2026) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली को मॉडर्न एरा का सबसे महान खिलाड़ी माना जाता है, जिन्होंने करीब दो दशक में अपने खेल से क्रिकेट पर राज किया है। यही वजह है कि भारत ही नहीं दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद हैं। वैसे तो किंग कोहली के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन आज हम उनके उन रिकॉर्ड्स के बारे में बात करेंगे, जिनको तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए लगभग नामुकिन है।

पढ़ें :- IND vs WI : क्या विराट कोहली के बल्ले से आएगा एक और शतक? गुवाहाटी में उनके रिकॉर्ड जानकर रह जाएंगे दंग

विराट कोहली के 10 महा-रिकॉर्ड्स

1. वनडे में सबसे ज्यादा शतक : विराट कोहली को वनडे क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी माना जाता है। इस फॉर्मेट में उनके नाम वनडे क्रिकेट में 55 शतक हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा है।

2. एक वनडे वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा रन : किंग कोहली के नाम वनडे वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा 11 पारियों में 765 रन बनाने का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में बनाए थे। इस एडिशन में भारत फाइनल तक पहुंचा था।

3. वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक : विराट कोहली को चेज-मास्टर कहा जाता है। वह लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को जीत दिला चुके हैं। कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में सबसे ज्यादा 25 शतक लगाए हैं।

4. सबसे तेज 10 हजार वनडे रन : कोहली वनडे में सबसे तेज (205 पारियों में) 10,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर ने इसके लिए 259 पारियां खेली थीं।

5. एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक : वनडे में कोहली का श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ला सबसे ज्यादा गरजा है। उन्होंने दोनों देशों के खिलाफ 10-10 वनडे शतक ठोके हैं। वह एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

6. लगातार दो टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट : कोहली टी20 इंटरनेशनल के भी दमदार खिलाड़ी रहे हैं और टी20 वर्ल्ड कप के दो एडिशन में बैक-टू-बैक प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम है। कोहली ने 2014 और 2016 के एडिशन में लगातार दो बार यह पुरस्कार जीता था।

7. टेस्ट कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा दोहरे शतक : रेड बॉल क्रिकेट में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन रहा। उनके नाम टेस्ट कप्तान रहते हुए 7 दोहरे शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

8. भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान : कोहली की कप्तानी में भारत ने 68 टेस्ट मैच खेले और 40 में जीत दर्ज की। भारतीय टेस्ट कप्तानों में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड है।

9. IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन : 2016 के आईपीएल सीजन में विराट ने 16 मैचों में 973 रन बनाए थे। आज तक कोई बल्लेबाज इस आंकड़े को पार नहीं कर पाया है।

10. IPL में सबसे ज्यादा शतक : विराट कोहली के नाम आईपीएल में 9 शतक हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

Advertisement