Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Virat Kohli Instagram : किंग कोहली इंस्टाग्राम अकाउंट फिर चालू, अचानक गायब होने से मच गया था हड़कंप

Virat Kohli Instagram : किंग कोहली इंस्टाग्राम अकाउंट फिर चालू, अचानक गायब होने से मच गया था हड़कंप

By Abhimanyu 
Updated Date

Virat Kohli Instagram : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की गिनती दुनिया के सबसे चर्चित एथलीट में की जाती हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग हैं। कोहली का नाम उन लोगों में शामिल हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स हैं। लेकिन, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का इंस्टाग्राम अचानक गायब हो गया था। जिसके बाद फैंस में हड़कंप मच गया था।

पढ़ें :- ​तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बोले- देश हमें 'कट्टाबोम्मन' के रूप में याद रखेगा, न कि 'एट्टाप्पन' के रूप में, राहुल गांधी की मुलाकात से पहले बड़ा संदेश

दरअसल, सोशल मीडिया पर कई फैंस ने स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिनमें सर्च करने पर विराट कोहली का अकाउंट नजर नहीं आ रहा था। जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि विराट कोहली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया है। कुछ को लग रहा था कि किसी ने कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया होगा। हालांकि, अब उनका अकाउंट वापस आ गया है। जिसके बाद फैंस चैन की सांस ले रहे हैं।

माना जाता है कि अगर किसी अकाउंट से अचानक ज्यादा फॉलो या अनफॉलो, बहुत ज्यादा लाइक और कंमेट होने लगते हैं तो इंस्टाग्राम का सिस्टम उसे बॉट समझ सकता है। हालांकि, कोहली के साथ ऐसा होना बहुत मुश्किल है। ये भी हो सकता है कि क्रिकेटर ने खुद अपना अकाउंट डिसेबल किया। इसलिए सर्च में उनका अकाउंट नजर न आ रहा हो और बाद में कोहली ने अपना अकाउंट रिएक्टिवेट कर लिया हो। इसके अलावा, इंस्टाग्राम के सर्वर में किसी दिक्कत या ग्लिच की वजह से भी ऐसा हो सकता है।

पढ़ें :- Viral Audio : फर्रुखाबाद के सीएमओ मांग रहे हैं 45 प्रतिशत कमीशन! ठेकेदार ने डीएम से की शिकायत, सीडीओ करेंगे जांच
Advertisement