Vivo T5 Pro 5G : वीवो अपनी T-सीरीज़ लाइनअप में अगले मॉडल के तौर पर 15 अप्रैल को भारत में Vivo T5 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। उम्मीद है कि इस फ़ोन की कीमत पिछले साल के मॉडल से थोड़ी ज़्यादा होगी, जिससे यह अपर मिड-रेंज सेगमेंट के करीब पहुँच जाएगा। यह मॉडल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर सेल के लिए अवेलेबल होगा। इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक Microsite Page भी लाइव कर दिया गया है, जहां कंपनी मॉडल से जुड़े डिटेल्स धीरे-धीरे रिवील कर रही है।
पढ़ें :- Vivo T5 Pro 5G India Launch Date : वीवो का नया फोन टी5 प्रो 5जी इस दिन होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स
कलर ऑप्शन
यह फ़ोन दो कलर ऑप्शन — कॉस्मिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू — में उपलब्ध होगा।
चिप
यह डिवाइस Qualcomm के Snapdragon 7s Gen 4 चिप पर चलेगा। यह जानकारी Geekbench पर पहले सामने आई जानकारी से भी मेल खाती है, जिसमें 1+3+4 कोर सेटअप, Adreno 810 GPU, 12GB RAM और Android 16 होने की बात कही गई थी।
सबसे स्लिम फोन
मॉडल में 9020mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। कंपनी ने दावा किया है, कि इतनी बड़ी बैटरी के बाद भी यह फोन दुनिया का सबसे स्लिम फोन होने वाला है।
गेमर्स को मिलेंगे खास फीचर्स
इस मॉडल में गेमर्स को खास फीचर्स मिलेंगे, जैसे 120fps तक स्मूद गेमिंग सपोर्ट. यानी कि गेमर्स को गेम खेलने के दौरान हर मूवमेंट बहुत स्मूद दिखाई देगा।
कूलिंग चेंबर
गेमिंग के दौरान फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए इसमें 7000mm वेपर कूलिंग चेंबर दिया गया है।