Vivo T5x 5G launched in India : भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट और मिड-रेंज सेगमेंट की टक्कर लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच vivo T5x 5G ने एंट्री मार दी है, जिसे कंपनी ने पिछले साल आए T4x 5G के अपग्रेड के तौर पर पेश किया है। नया फोन दमदार बैटरी, तेज प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ यूजर्स को लुभाने की कोशिश कर रहा है।
पढ़ें :- NZ vs SA 2nd T20I : न्यूजीलैंड की जोरदार वापसी: साउथ अफ्रीका को 68 रन से रौंदा, सीरीज में 1-1 से बराबरी
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इसे खास बनाती है। इसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन Android 16 पर बेस्ड Funtouch OS 6 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 2 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर और स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। वहीं, फोन में 6.76-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और इसमें पंच-होल डिजाइन दिया गया है।
कैमरा सेक्शन में भी कंपनी ने अच्छा ध्यान दिया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony सेंसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कीमत की बात करें तो vivo T5x 5G को भारत में तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Star Silver और Cyber Green रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 24 मार्च से Flipkart, vivo India eStore और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए शुरू होगी।
पढ़ें :- Video: रीलबाजी के चक्कर में गयी जान, पिस्टल के साथ वीडियो बनाते समय युवक को लगी गोली
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो Axis Bank, HDFC Bank और SBI कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है। वहीं Jio के 1199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ 6 महीने तक 10 OTT ऐप्स का प्रीमियम एक्सेस भी मिलेगा।
रिपोर्ट: हर्ष गौतम