Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

By अनूप कुमार 
Updated Date

vivo X500 Series :  मशहूर टेक कंपनी बीवो चाइना में ‘एक्स500 सीरीज’ पेश करने के बाद इसे ग्लोबल मार्केट में उतारने जा रही है। इसकी शुरूआत कंपनी यूरोपियन बाजार से करेगी जिसके बाद जल्द ही vivo X500 Series इंडिया में भी लॉन्च कर दी जाएगी।

पढ़ें :- OnePlus Diwali Sale : Nord CE6 Lite! आया दिवाली धमाका, जानें डिकाउंट और बैंक ऑफर

ग्लोबल लॉन्च
खबरों के अनुसार, वीवो कंपनी आने वाली 27 अक्टूबर को यूरोप में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से एक्स500 सीरीज के नए वीवो 5जी फोन ग्लोबल मार्केट में उतारे जाएंगे। हांलाकि कंपनी को ओर से अभी सीरीज में शामिल होने वाले मॉडल्स के नाम नहीं बताए हैं लेकिन माना जा रहा है कि चीन के बाहर सिर्फ vivo X500 और vivo X500 Pro Max ही लॉन्च होंगे।

लॉन्च लाइव स्ट्रीम टाइम
vivo X500 Series ग्लोबल लॉन्च ईवेंट स्थानीय समयानुसार 27 अक्टूबर की शाम 4 बजे आयोजित होगा। यह टाईम इंडिया में रात के 8 बजकर 30 मिनट का होगा। सीरीज लॉन्च लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।

ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
वीवो एक्स500 5जी फोन की बात करें तो इसे 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 9600 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ चीन में लॉन्च किया गया था जो अब ग्लोबल वर्जन में ​भी मिलेगा।

बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में तगड़ी 7500mAh battery दी गई है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग मिलती है।

पढ़ें :- nubia A76 4G smartphone : नूबिया A76 4G स्मार्टफोन लॉन्च , जानें बैटरी और कीमत

डिस्प्ले
वहीं यह वीवो 5जी फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन सपोर्ट करता है।

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए vivo X500 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप लगा है जिसमें 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर, 64MP LYTIA 610 टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।

चिपसेट
vivo X500 Pro Max 5G फोन को चाइना में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट पर लॉन्च किया गया था और यही प्रोसेसर ग्लोबल मॉडल में भी आ सकता है।

Advertisement