Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. 6,500mAh की बैटरी के साथ आएगा Vivo Y300 5G; लॉन्च से पहले फीचर्स लीक

6,500mAh की बैटरी के साथ आएगा Vivo Y300 5G; लॉन्च से पहले फीचर्स लीक

By Abhimanyu 
Updated Date

Vivo Y300 5G Specifications: वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन Vivo Y300 5G चीन में 16 दिसंबर को लॉन्च होगा। लेकिन, इससे पहले ही चीनी वेरिएंट पूरे स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। जिससे पता चलता है कि नया स्मार्टफोन तगड़ी बैटरी के साथ एंट्री लेगा। आइये, जानते हैं वीवो के अपकमिंग फोन के लीक स्पेसिफिकेशन के बारे में-

पढ़ें :- 6300 mAh बैटरी और Unisoc T8300 SoC के साथ POCO C85x 5G भारत में लॉन्च, चेक करें कीमत और ऑफर

चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर टिपस्टर WHYLAB की एक पोस्ट के अनुसार, Vivo Y300 5G चीन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ 12GB तक LPDDR4X रैम के साथ आएगा। यह फोन चार कॉन्फिगरेशन- 8GB + 128GB, 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में उपलब्ध होगा। इसके Android 15-बेस्ड OriginOS 5 के साथ आ सकता है।

Vivo Y300 5G के चीनी वेरिएंट में 6.77-इंच की OLED फ्लैट डिस्प्ले होगी, जोकि 2,392 x 1,080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 8-बिट कलर डेप्थ और डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आएगा। फोन की डिस्प्ले 800nits पीक मैनुअल ब्राइटनेस, 1,300nits ग्लोबल पीक ब्राइटनेस और 1,800 nits लोकल पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। डेवलपर मोड और ऑयली हैंड टच रिस्पॉन्सिव के साथ, डिस्प्ले 3,840Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और डिफॉल्ट रूप से 2,160Hz तक सपोर्ट करेगी।

टिप्सटर का दावा है कि चीन में लॉन्च होने वाले Vivo Y300 5G में फोटोग्राफी के लिए 50-MP 1/2.76-इंच Samsung S5KJNS प्राइमरी रियर सेंसर और 2-MP 1/5-इंच Galcore GC02M1 डेप्थ सेंसर होगा। फ्रंट कैमरे में 8-MP 1/4-इंच OmniVision OV08D10 सेंसर होने की उम्मीद है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Vivo Y300 5G चीन में 6,500mAh की बैटरी के साथ एंट्री लेगा।

लीक की मानें तो अपकमिंग फोन की बैटरी 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें 4.5W आउटपुट के साथ AAC 1326D, AAC 1116B और Goertek 0809 सहित ट्रिपल स्पीकर यूनिट पैक मिलने की उम्मीद है। फोन में इन-डिस्प्ले शॉर्ट-फोकस फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ 5.4 दिए जाने की उम्मीद है। इसमें IP64 रेटिंग डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस हो सकता है।

पढ़ें :- Poco X8 Pro Series : पोको एक्स8 प्रो सीरीज़ का लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें दमदार प्रोसेसर और कीमत
Advertisement