Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Vladimir Putin India Visit : हैदराबाद हाउस में Putin – Modi की मुलाकात , PM बोले- भारत तटस्थ नहीं, शांति का पक्षधर

Vladimir Putin India Visit : हैदराबाद हाउस में Putin – Modi की मुलाकात , PM बोले- भारत तटस्थ नहीं, शांति का पक्षधर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vladimir Putin India Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हैदराबाद हाउस में बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी अहम संदेश दिया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 2 दिन की भारत यात्रा पर हैं। उनका आज शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत किया गया।

पढ़ें :- ईडन गार्डन्स में आज KKR vs LSG, कहीं केकेआर का एक और मैच बारिश के भेट चढ़ जाए

हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बातचीत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने की भारत की पहल पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने कहा कि ‘भारत तटस्थ नहीं है। भारत का पक्ष शांति का है’। उन्होंने कहा, ‘पुतिन की ये यात्रा ऐतिहासिक है।  यूक्रेन संकट पर लगातार आपसे बात हुई। हमें शांति के रास्ते तलाशने चाहिए।

यहां दोनों नेता 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिसमें दोनों के बीच ट्रेड और डिफेंस सहित कई मुद्दों पर बात होगी। इससे पहले पुतिन राजघाट पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

पढ़ें :- बारामती उपचुनाव: सुनेत्रा पवार का निर्विरोध जीतना लगभग तय, कांग्रेस ने अजीत पवार के ‘सम्मान’ में पीछे खींचे कदम
Advertisement