Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Vrat me khane wali lauki ki sabji: व्रत में खाने के लिए ऐसे बनाएं लौकी की सब्जी, कुट्टू या सिंघाड़े की पूरी के साथ लें इसका आनंद

Vrat me khane wali lauki ki sabji: व्रत में खाने के लिए ऐसे बनाएं लौकी की सब्जी, कुट्टू या सिंघाड़े की पूरी के साथ लें इसका आनंद

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Vrat me khane wali lauki ki sabji: आज से नवरात्रि का त्यौहार शुरु हो चुका है। कई लोग नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूचा अर्चना और व्रत उपवास रखते हैं। व्रत में खाने पीने के बहुत कम ही ऑप्शन होते हैं। ऐसे में अगर आप भी सोच रही हैं कि आज खाने में खा क्या खाएं। तो आप कुट्टी के आटे की पूरी के साथ लौकी की सब्जी ट्राई कर सकती हैं। मिनटों में यह सब्जी बनकर तैयार हो जाती है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

व्रत वाली लौकी की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

लौकी
एक चम्मच देसी घी
आधा चम्मच जीरा
दो हरी मिर्च कटी हुई
टमाटर कटा हुआ
एक चम्मच सेंधा नमक

व्रत वाली लौकी की सब्जी बनाने का तरीका

व्रत वाली लौकी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर धो लें और काट लें। अब कड़ाही में एक स्पून घी डालें। जीरा डालें और हरी मिर्च डाल दें। अब टमाटर डाल दें और फिर कटी लौकी डालकर गलने तक पकाएं। सब्जी में पानी अपने हिसाब से रखें। सेंधा नमक डालें और सब्जी पकने के बाद ऊपर से हरा धनिया डाल दें। आप चाहें तो टमाटर नहीं भी डाल सकते हैं। गर्मा गर्म लौकी की सब्जी को कुट्टू या सिंघाड़े की पूरी के साथ खाएं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement